बदायूं

Budaun News: भगवान राम की बाल लीलाओं का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रोता

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Wed, 18 Oct 2023 11:58 PM IST

The audience became emotional after listening to the childhood pastimes of Lord Ram.

उघैती में श्रीराम कथा सुनाते कथावचक हरिओम। संवाद

उघैती। कस्बे में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथावाचक हरिओम महाराज ने भगवान श्रीराम की बाललीलाओं का बखान किया। यह प्रसंग सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।

कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीराम का जन्म अवध नरेश राजा दशरथ के घर हुआ। उनका रूप-लावण्य ऐसा था कि जो भी देखता मोहित हो जाता था। एक बार माता कौशल्या ने श्रीराम को स्नान कराने के बाद शृंगार करके झूले पर सुला दिया और स्वयं स्नान कर अपने कुलदेव की पूजा करने चली गईं। उन्होंने जो नैवेद्य कुल देवता को चढ़ाए, उन्हें राम को खाते देखा। जब झूले के नजदीक पहुंचीं तो राम सो रहे थे।

इस तरह पूजा स्थल और झूले के पास उन्होंने कई चक्कर लगाए और दोनों जगह पर राम को पाया। इस दृश्य को देखकर कौशल्या डर गईं और कांपने लगीं। माता की यह अवस्था देख श्रीराम ने अपना अद्भुत रूप दिखाया। भगवान का विराट रूप देखकर कौशल्या प्रफुल्लित हो गईं और आंखें मूंदकर भगवान के चरणों में गिर गईं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button