पीलीभीत

Pilibhit News: स्काउट अमोघ राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित

Connect News 24

Scout Amogh selected for President's Award

स्काउट अमोध पाठक । स्रोत – स्काउट

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला कुंवरगढ़ निवासी अवधेश चंद्र पाठक के पुत्र अमोघ पाठक को भारत स्काउट और गाइड में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। चयन लिस्ट में नाम आने पर अमोघ के परिजन काफी खुश है।

देश से 120 स्काउट गाइड का चयन किया गया है। इसमें यूपी के चार में एक पीलीभीत के अमोघ हैं। अमोघ ने शिवाजी जूनियर हाईस्कूल से स्काउटिंग में प्रवेश लिया, इसके बाद चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अपनी पढ़ाई की। साथ ही स्काउट में अपना योगदान देकर राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित हुए।

इस उपलब्धि पर सिटी मजिस्ट्रेट सुनील सिंह, डीआईओएस गिरिजेश चौधरी, बीएसए अमित कुमार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट अभिषेक पांडे, शालिनी पांडे, संतोष, रमाकांत शर्मा आदि ने अमोघ को बधाई दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button