बदायूं

Budaun News: तार्किक प्रश्नों ने चकराया दिमाग

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 30 Oct 2023 01:04 AM IST

बदायूं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को भी जिले के 19 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षार्थियों के मुताबिक पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन का पेपर और ज्यादा कठिन आया।तार्किक प्रश्नों को हल करने में दिमाग चकरा गया। माइनस मार्किंग के डर से कई परीक्षार्थियाें ने काफी प्रश्न भी छोड़ दिए।

जिले के 19 केंद्रों पर आयोजित पीईटी के दूसरे दिन पहली पाली में 8232 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 5263 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 2969 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। दूसरी पाली में 8232 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 5362 अभ्यर्थी ही पहुंचे। जबकि, 2870 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दो दिन चलने वाली परीक्षा के चलते शहर के अधिकांश होटलों के कमरे बुक रहे। देर रात पहुंचे परीक्षार्थियाें को रुकने के लिए भी परेशान होना पड़ा।

दिनभर सेंटरों को चेक करते रहे अधिकारी : पीईटी के दूसरे दिन भी अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे ताकि नकलविहीन परीक्षा को कराई जा सके। एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, राजकीय पॉलीटेक्निक में जाकर परीक्षा संबंधित गतिविधियों का जायजा लिया। साथ ही प्रधानाचार्य से परीक्षा के संबंध में जानकारी ली।

प्रमोद।

प्रमोद।

प्रमोद।

प्रमोद।

प्रमोद।

प्रमोद।

प्रमोद।

प्रमोद।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button