बदायूं

Budaun News: प्रभु यीशु ने लिया जन्म,गिरजाघरों में गूंजे कैरल्स

Connect News 24

Lord Jesus was born, carols echoed in churches

दुकान पर क्रिसमस की खरीदारी करते लोग। संवाद

बदायूं। प्रभु यीशु का मध्यरात्रि के बाद जन्म होते ही कैरोल गाए गए और विशेष प्रार्थना सभा हुई। बाद में ईसाई समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

इंदिरा चौक स्थित मैथोडिस्ट और पुलिस लाइन स्थित कैथोलिक चर्च समेत अन्य चर्चों में रविवार को दिनभर ईसाई समुदाय के लोग उत्साह से सजावट और तैयारियों में लगे रहे। जैसे ही रात 12 बजे प्रभु यीशु ने जन्म लिया, बधाइयों का दौर शुरू हो गया। सोमवार की सुबह लोग क्रिसमस मनाएंगे। प्रार्थना सभा भी होगी। पादरी ईपी सिंह ने बताया कि क्रिसमस ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है।

क्रिसमस के स्वागत में सजा बाजार

क्रिसमस के स्वागत के लिए बाजार तैयार है। रविवार को लोगों ने पैक्ड गिफ्ट, चॉकलेट, टॉफी, क्रिसमस ट्री की खरीदारी की। सबसे ज्यादा मांग केक की रही। ईसाई समुदाय के लोग बाजार में अलग-अलग फ्लेवर के केक बुक कराने पहुंचे।

दुकान पर क्रिसमस की खरीदारी करते लोग। संवाद

दुकान पर क्रिसमस की खरीदारी करते लोग। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button