बदायूं

Budaun News: विजयनगर में विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दी

Connect News 24

Married woman hanged herself to death in Vijayanagar

मृतका रूचि का फाइल फोटो।

सहसवान दावत खाने गए थे ससुराल वाले, घर पर थी अकेली

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। शहर की विजय नगर कॉलोनी में बुधवार शाम 28 वर्षीय विवाहिता रुचि ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसके ससुराल वाले दावत खाने सहसवान गए हुए थे। घर पर विवाहिता और उसकी एक साल की बेटी रह गई थी। जब पड़ोसियों ने विवाहिता का शव फंदे से लटका देखा तो ससुराल वालों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विजय नगर निवासी रुचि और राजेश कश्यप की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उनकी एक वर्षीय बेटी है। रुचि के चचेरे भाई कमल के अनुसार बुधवार सुबह राजेश का पूरा परिवार रिश्तेदारी में कथा की दावत खाने सहसवान गया हुआ था।

घर पर रुचि और उसकी बेटी मौजूद थे। शाम के समय रुचि अपने पड़ोसियों के घर पहुंची। उसने अपनी बेटी को उन्हें खिलाने के लिए दे दिया और अपने घर चली गई। बाद में उसने घर की दूसरी मंजिल पर अंदर से कुंडी लगाकर फंदे से लटककर जान दे दी।

करीब एक घंटे बाद पड़ोसियों के बच्चे उसकी बेटी लेकर घर पहुंचे। जहां अंदर से दरवाजा बंद देखकर उन्होंने आवाज लगाई। जब कोई जवाब नहीं आया तो बच्चों ने खिड़की से झांककर देखा। जहां विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ था।

बच्चों के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। इससे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला का शव उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात नौ बजे तक ससुराल और मायके वाले घर नहीं पहुंचे थे। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है।

घटना के कारण का पता नहीं चला है। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि इस मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।

मृतका रूचि का फाइल फोटो।

मृतका रूचि का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button