शाहजहाँपुर

फंदे से लटका मिला युवती का शव: पड़ोसी गांव के युवक ने सरेराह पीटा था, आहत होकर सीता ने दी जान

Connect News 24

girl committed suicide after beating by a man in shahjahanpur

जांच करती पुलिस, मृतका का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में गांव नवदिया सराय निवासी हरिश्चंद्र की 20 वर्षीय पुत्री सीता देवी का शव बुधवार को घर में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने आत्महत्या का कारण पड़ोस के गांव निवासी युवक द्वारा युवती को प्रताड़ित किया जाना बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

हरिश्चंद्र की पत्नी सुनीला देवी ने बताया कि वह अपनी पुत्री लक्ष्मी, प्रियंका और पुत्र प्रिंस के साथ बुधवार को खेत पर गईं थीं। बड़ा पुत्र रोहित मजदूरी करने गया था। उनकी पुत्री सीता घर पर अकेली थी। दोपहर करीब एक बजे उसका छोटा पुत्र प्रिंस घर लौटा तो घर में पड़े टिन शेड की बल्ली में सीता का शव रस्सी के सहारे लटकता देखा। जानकारी होने पर आसपास के कई लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर प्रिंस की मां और बहनें भी घर पहुंच गईं।

ये भी पढ़ें- पत्नी का तीन बार कराना चाहा हलाला: तीन बार ही दिया तलाक, फिर दो बहनोई से कराया हलाला…आपबीती सुन कांप उठेंगे

 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button