बदायूं

Budaun News: खेत में मिला राजमिस्त्री का शव

Connect News 24

mason's dead body found in the field

बिल्सी में शव मिलने के बाद जांच करते सीओ चंद्रपाल सिंह

– बुधवार शाम से था घर से लापता

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी (बदायूं)। कस्बे में गोशाला रोड पर बृहस्पतिवार सुबह 45 वर्षीय राजमिस्त्री चंद्रपाल का शव खेत में पड़ा मिला। वह बुधवार शाम से घर से लापता था। परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नगर के मोहल्ला संख्या आठ में ब्लाॅक के पीछे कॉलोनी निवासी चंद्रपाल पेशे से राजमिस्त्री था। मोहल्ले वालों के मुताबिक चंद्रपाल शराब पीने का आदी था। वह अधिकतर समय शराब के नशे में धुत रहता था। बुधवार सुबह चंद्रपाल कस्बे में कहीं काम करने गया था लेकिन शाम को घर लौटकर नहीं आया।

जब वह शाम को घर नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देर रात तक परिवार वाले उसे तलाश करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोगों ने मोहल्ला संख्या छह में गोशाला रोड पर एक खेत में उसका शव पड़ा देखा। सूचना पर कस्बे के तमाम लोग और परिवार वाले भी पहुंच गए। बाद में सीओ चंद्रपाल सिंह और इंस्पेक्टर वीके सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद भीड़ से शव के बारे में जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि राजमिस्त्री की मौत कैसे हुई। यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button