Budaun News: पार्क में लगेंगे नए झूले, हटेगा मेनगेट के पास से कबाड़

उझानी में पार्क का निरीक्षण करते पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रव
पूर्व राज्यमंत्री के साथ पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर स्थित उमंग पार्क हरियाली तीज से पहले नए कलेवर में दिखेगा। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल की मौजूदगी मे बृहस्पतिवार पूर्वाह्न पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने नए झूले लगवाने और मेनगेट के पास से कबाड़ और कंडम वाहन हटवाकर उन्हें नीलाम कराने के निर्देश दिए।
पालिका के उमंग पार्क में हर साल तीज महोत्सव का आयोजन होता है। पार्क में झूले खराब हो चुके हैं। पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल और पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने नए झूले खरीदकर उन्हें तीज महोत्सव शुरू होने से पहले लगवाने का निर्देश दिया।
ईओ अब्दुल सबूर और जलकल प्रभारी नफीस अहमद को जल्द ही पार्क में सभी संसाधन दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। साथ ही पार्क में प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया।
इसके अलावा कोतवाली के छोर वाले मेनगेट के पास कबाड़ और कंडम वाहनों को नीलाम कराके उन्हें हटवाने के लिए कहा गया। कबाड़ की वजह से मेनगेट से होकर काफी समय से पालिका में आवाजाही बंद है। फिलहाल, हनुमान गढी मंदिर के छोर वाले दूसरे गेट से कर्मचारियों समेत लोगों का आना-जाना रहता है।


