बदायूं

Budaun News: मेधावी छात्र-छात्राओं काे किया गया सम्मानित

Connect News 24

Meritorious students were honored

पंजाबी समाज सेवा समिति के द्वारा मेधावियों को सम्मानित किया गया।

बदायूं। पंजाबी समाज सेवासमिति की ओर से जोगीपुरा स्थित गुरुद्वारा हाल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पंजाबी समाज के हाईस्कूल व इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सिद्धार्थ अरोड़ा, प्रिया मलिक, सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सौरभ मलिक को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक खुराना ने की। समिति के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने समिति के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रजनी अनेजा, सुधीर मल्होत्रा, अशोक खुराना, डीके चड्ढा, वीरेंद्र धींगरा, देवेंद्र जुनेजा, अनमोल अहूजा आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button