बदायूं

Budaun News: व्यापारी से बदमाशों ने 28 हजार और मोबाइल लूटे

Connect News 24

Miscreants looted 28 thousand more mobile phones from businessman

लूट की घटना की जानकारी देता व्यापारी। संवाद

म्याऊं (बदायूं)। उसावां थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी से मोबाइल और 28 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश उनकी दुकान की चाबी भी ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने दो बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

ग्राम सुनेसर निवासी प्रदीप परचून के सामान के थोक व्यापारी है। उनकी दुकान म्याऊं कस्बे में उसहैत रोड पर है। वह रोजाना गांव से दुकान आते-जाते हैं। प्रदीप के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद करके बाइक से गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक पर थैला टंगा था, जिसमें 28 हजार रुपये और दुकान की चाबी रखी थी। जैसे ही वह म्याऊं से कुछ दूर पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा किया।

ब्रजपाल मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास पहुंचे ही बदमाशों ने अपनी बाइक आगे लगाते हुए व्यापारी को रोक लिया। बाइक के हैंडिल पर टंगा थैला लूटने की कोशिश करने लगे। व्यापारी ने इसका विरोध किया। तभी बदमाशों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्हें तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश रुपयों से भरा थैला, मोबाइल और दुकान की चाबी लूट ले गए।

इसके बाद व्यापारी ने सूचना पर हल्का दरोगा महीपाल सिंह को दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। बाद में प्रदीप ने थाने आकर तहरीर दी। बताते हैं कि पुलिस ने अभी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर आई है। मामले की जानकारी कराई जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button