बदायूं
Budaun News: दवा लेने कछला चौराहे गई किशोरी लापता
उझानी। खेड़ा हुसैनपुर से दवा लेने कछला पहुंची 15 वर्षीय अनुराधा लापता हो गई। पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लापता अनुराधा के पिता संजू सिंह ने बताया कि चार दिन पहले उनकी बेटी दवा लेने को कछला चौराहे पर गई। वह अकेली थी। शाम तक नहीं लौटने पर परिजन को अनुराधा के बारे में चिंता हुई। उन्होंने दो दिन तक इलाके समेत आसपास की रिश्तेदारियों में उसकी खोजबीन की। अगले दिन संजू ने कछला चौकी पर पुलिसकर्मियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पिता ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा-363 के तहत मामला दर्ज कराया है। संवाद