Honey Trap: 50 रुपये में 30 सेकेंड वीडियो कॉल, ये है हनीट्रैप का जाल; भूलकर भी न करें ये गलती

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लोगों के मोबाइल फोन पर इन दिनों अनजान नंबरों से मैसेज आ रहे हैं। इसमें किसी लड़की से 50 रुपये में 30 सेकेंड तक वीडियो कॉल पर खुली बात करने का ऑफर दिया जा रहा है। भुगतान ऑनलाइन लिया जा रहा है। भुगतान करते ही व्यक्ति ठगी का शिकार हो जाता है। बरेली में इस तरह के कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिनमें किसी के फोन पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई है।
रिसीव करते ही अनजान महिला आपत्तिजनक हालत में दिखी। ठगी के शिकार लोगों ने बताया कि कॉल रिसीव करने या लिंक क्लिक करते ही दूसरी ओर से लड़की शरीर से कपड़े हटाने शुरू कर देती है। दूसरी ओर से इस वीडियो को देखते शख्स की स्क्रीन रिकॉर्डिंग करके फोटो व वीडियो बना लिया जाता है। फिर उसे ब्लैकमेल किया जाता है। तमाम लोग इस तरह की ठगी का शिकार होने के बाद खामोश बैठ रहे हैं। कुछ लोग शिकायत करने पहुंच रहे हैं।
ये बरतें सावधानी
- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें। आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
- वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं। इनसे सावधान रहें।
- रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
- फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें। ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
- ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
- ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी…



