बदायूं

Budaun News: दौड़ में मोनू और मनीषा ने सबको पीछे छोड़ा

Connect News 24

Monu and Manisha left everyone behind in the race

बिल्सी कॉलेज में आयोजित दौड़ में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार से तीन दिवसीय 28वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुरू हुआ। शुभांरभ बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने किया। दौड़ में मोनू यादव और मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता अरविंद वर्मा के नेतृत्व में पहले दिन छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मोनू यादव प्रथम, रामू पाल द्वितीय, मोहम्मद यूसुफ तृतीय, 200 मीटर में मोनू यादव प्रथम, पंकज कुमार द्वितीय, रामू पाल तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मनीषा प्रथम, आरती द्वितीय, सरोजिनी तृतीय स्थान पर रहीं।

चक्का फेंक छात्रा वर्ग में मनीषा प्रथम, सपना द्वितीय, आरती तृतीय, छात्र वर्ग में मोनू यादव प्रथम, फिरोज द्वितीय, चंद्रभान सिंह तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. पंकज सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर शाहबुद्दीन अली खान, कविता गौर, विनीता यादव, रईस खान, वैशाली, रिजवान, फिरोज, रफीक, चंद्रभान सिंह, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।

बिल्सी कॉलेज में आयोजित दौड़ में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद

बिल्सी कॉलेज में आयोजित दौड़ में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button