पीलीभीत
Pilibhit News: 20 से शुरू होगी शूटिंग प्रतियोगिता
पीलीभीत। जिले में राइफल शूटिंग को लेकर डीएम के साथ बैठक होने पर इनकी तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। यह प्रतियोगिताएं 29 से 31 दिसंबर के बीच कराई जाएंगी।
बता दें कि जिले में वर्ष 2015 में प्रतियोगिता कराई गई थी। इसके बाद इनका आयोजन नहीं हो सका था। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने प्रतियोगिता को लेकर मामला डीएम के पास रखा था। डीएम के साथ बैठक होने पर निर्णय लिया गया। अब निर्णय के तहत प्रतियोगिता की तिथि का ऐलान किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया 29 से 31 दिसंबर के बीच शूटिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। संवाद

