बदायूं

Budaun News: बिना शादी के प्रेमिका बनी मां, अब धमका रहा प्रेमी

Connect News 24

– चार साल पहले प्रेमिका को गर्भवती करके छोड़ गया था प्रेमी

– प्रेमिका ने प्रेमी और उसकी पत्नी समेत तीन के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। बिन शादी के मां बनी प्रेमिका ने अपने प्रेमी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसे छोड़कर भाग गया। अब वह मामला न्यायालय में पहुंच गया तो तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। सिविल लाइंस पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता उसहैत थाना क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी शिवम सक्सेना उसका दूर का रिश्तेदार भी है और वह अपने परिवार के साथ बिसौली कस्बे में रहता है। वर्ष 2019 में उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। शिवम ने उससे शादी करने को कहा था। उस दौरान दोनों लोगों के परिवार वाले भी शादी को तैयार थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब इसके बारे में आरोपी और उसके परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे उसे काफी दुख पहुंचा। उसने मनाने की कोशिश की लेकिन आरोपी और उसके परिवार वाले नहीं माने। थकहारकर प्रेमिका ने बिसौली कोतवाली पहुंचकर वर्ष 2020 में शिवम के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी। अब इस मामले की न्यायालय में सुनवाई भी शुरू हो गई है।

24 अगस्त को वह अपने दो साल के बेटे को लेकर न्यायालय में तारीख करने आई थी। उस दिन आरोपी शिवम, अपनी पत्नी और पत्नी की बहन के साथ भी बाइक से आया था। वह न्यायालय के गेट पर खड़ी थी। यहां सिविल लाइंस थाने की ओर जा रही थी। आरोपी भी उसके पीछे-पीछे मुख्य डाकघर के सामने पहुंच गए। वहीं उन्होंने रोक लिया। आरोपी की पत्नी ने अपने बैग से तमंचा निकालकर शिवम को दिया। फिर उसने तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर शिवम समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसमें विवेचना के अनुसार कार्रवाई होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button