Budaun News: डेंगू के नौ, मलेरिया के 14 और बुखार के एक हजार से मरीज

कीटनाशकों का छिड़काव करते प्रधान मुजाहिद खान। संवाद
बदायूं। जिले में शुक्रवार को डेंगू के नौ, मलेरिया के 14 और बुखार के एक हजार से अधिक मरीज मिले हैं। इन लोगों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दवाएं दी गई हैं। विभाग की ओर से 13 गांवों में शिविर लगाए गए। इसके अलावा वेलनेस पर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कादरचौक के सकरी कासिमपुर में मलेरिया के दो पीवी, समरेर के लालपुर में मलेरिया के तीन पीवी और दो पीएफ मरीज संक्रमित मिले। वहीं समरेर के जतकी में डेंगू के पांच, अंबियापुर के बांस बरौलिया में तीन और म्याऊ के गौतरा में एक डेंगू का संक्रमित मरीज मिला। स्वास्थ्य विभाग की 13 गांव में लगे शिविर बुखार से एक हजार दस मरीज मिले। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बुखार के बारे मं जागरूक किया।
गांव में कैंप लगवाने की मांग
बिसौली। आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में पिछले 48 घंटे में बुखार से तौकीर हसन खां (40 वर्ष), तफ़्सीर खां (14 वर्ष) व रबीना खातून (45 वर्ष) की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग अभी भी बुखार से पीड़ित है। स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम गांव नही पहुंची है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से ग्रामीणों कैंप लगवाने की मांग की। संवाद
पिंडौल में कराया कीटनाशकों का छिड़काव
बिल्सी। गांव पिंडौल में प्रधान मुजाहिद खां ने गांव की सभी गलियों में नालियों की सफाई कराने के बाद कीटनाशक का छिड़काव कराया। प्रधान ने ग्रामीणों को बताया कि गर्मी के मौसम में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए लोगों को हमेशा साफ-सफाई के साथ रहना चाहिए। संवाद



