Budaun News: सीएम के आदेश की भी परवाह नहीं, कई जगह हाईवे का बुरा हाल

धर्मवीर।(सड़क की खबर के साथ)
ग्राम कोठा और नाधा के पास हाईवे पर जलभराव, वाहन चालकों को निकलने में होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। योगी सरकार पीडब्ल्यूडी को समय-समय पर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश जारी करती है, लेकिन इस आदेश का असर सहसवान-इस्लामनगर हाईवे पर गांव कोठा और नाधा के पास नहीं दिखता। सड़क का कई स्थानों पर बुरा हाल है। यहां कई स्थानों पर जलभराव है, जिससे वाहन निकालने में चालकों को काफी दिक्कत आती है।
सहसवान-इस्लामनगर मार्ग पर गांव कोठा के पास से निकल रही सड़क कई स्थानों पर काफी क्षतिग्रस्त है। सड़क पर कई जगह जलभराव है। स्थिति यह है कि यहां वर्षा के दौरान स्थिति और विकराल हो जाती है।
स्थानीय लाेगों के अनुसार यह सड़क लंबे अरसे से जर्जर है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों तक फरियाद की गई है, पर किसी ने आज तक गौर नहीं किया है। ग्रामीण शिव नारायण, महेश सिंह, आदेश, श्याम बिहारी का कहना है कि कई बार वाहन गड्ढों में फंस भी चुके हैं।
–
लोग बोल-सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे
अब तो लगता ही नहीं है यह मुख्य मार्ग है। इसे देखकर ऐसा प्रतीत होने लगा है जैसे कोई गलियारा हो। यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
-गिर्राज
–
प्रदेश सरकार ने जब गड्ढा मुक्त सड़क का आदेश दिया। तब इस बात की उम्मीद जागी कि अब शायद इस सड़क के दिन भी बहुर जाएं, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। सड़क पर अब भी गड्ढे ही गड्ढे हैं।
-मुकेश
–
सड़क से होकर प्रशासनिक अधिकारी भी अपनी गाड़ियां से निकलते हैं, लेकिन उनका भी क्षतिग्रस्त सड़क की ओर ध्यान नहीं गया। सड़क वैसी की वैसी है। इसकी दशा सुधारने की दिशा में कोई काम नहीं किया गया है।
-धर्मवीर
–
दोनों जगहों पर सीसी और नाले का निर्माण होना है। शासन से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही टेंडर डालने के बाद यहां पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
-एनके भारती, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग बदायूंं

धर्मवीर।(सड़क की खबर के साथ)

धर्मवीर।(सड़क की खबर के साथ)

धर्मवीर।(सड़क की खबर के साथ)

धर्मवीर।(सड़क की खबर के साथ)