बदायूं

Budaun News: तीन फार्मेसी कॉलेजों की एनओसी रद्द

Connect News 24

कॉलेज प्रबंधन का दावा-कोर्ट से मिल गया स्टे

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। शासन ने प्रदेश के 427 डी फार्मा काॅलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। इसमें बदायूं के तीन फार्मेसी काॅलेज भी शामिल हैं। इधर, कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि उन्हें कोर्ट से उन्हें स्टे मिल गया है।

शासन स्तर से प्रदेश में डी-फार्मा कॉलेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद निर्धारित बिंदुओं पर जांच कर प्रशासन ने रिपोर्ट भेज दी थी। अब शासन से प्रदेश के 427 डी-फार्मा कॉलेजों की एनओसी निरस्त करने की सूची जारी की गई है। इसमें जिले के तीन डी-फार्मा कॉलेज भी शामिल हैं।

मान्यता रद्द होने की बात सामने आने के बाद में कॉलेज प्रबंधन सकते में पड़ गया है। उन्होंने कोर्ट की शरण ली है। जिले में मान्यता रद्द होने वाले तीनों कॉलेज बिल्सी तहसील में स्थित है, जिसमें एक कॉलेज यहां के पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय का है। उनका दावा है उन्हें कोर्ट से स्टे मिल गया है। जल्द सभी कॉलेजों को एक साथ मान्यता मिल जाएगी।

इन कॉलेजों की एनओसी हुई है निरस्त

डीएमपीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, बिल्सी, बीआरवीपी कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड फार्मेसी, बिल्सी, एसएएफई कॉलेज ऑफ फार्मेंसी, बिल्सी

हमने कॉलेज की मान्यता के लिए 2019 में आवेदन किया था। इसके बाद में बीटीई और पीसीआई की टीम ने निरीक्षण किया। सब ठीक मिला। उसके बाद प्रशासन ने अपने स्तर से जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पर मान्यता रद्द कर दी गई है। इसको लेकर कोर्ट गए। वहां से स्टे मिल गया है, जल्द ही हम लोगों के पक्ष में फैसला आएगा।

-डॉ. विनय शर्मा, डायरेक्टर, एसएएफई कॉलेज ऑफ फार्मेंसी, बिल्सी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button