शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सीएम के पास पहुंचा एसएस कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनाने का प्रस्ताव

Connect News 24

Proposal to make SS college a university reached to CM

स्वामी चिन्मयानंद, मुख्य अ​धिष्ठाता, मुमुक्षु आश्रम

शाहजहांपुर। एक बार फिर एसएस कॉलेज को राजकीय विश्वविद्यालय बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिला स्तर की कमेटी ने कॉलेज का मुआयना करने के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अधीन करीब 300 महाविद्यालय हैं। इतने बड़े पैमाने पर डिग्री कॉलेजों की निगरानी बेहतर तरीके से नहीं हो पाती है। इसके चलते शासन ने हर जिले में यूनिवर्सिटी बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में एसएस कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। शासन के निर्देश के बाद जिलास्तर से डीआईओएस, फायर सेफ्टी व टेक्निकल टीम ने कॉलेज का मुआयना किया था। टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी। इसके बाद कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया।

मुमुक्षु आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने बताया कि कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता हो चुकी है। प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। कैबिनेट से पास होने के बाद यूनिवर्सिटी बनने में करीब एक साल लग जाएगा।

जिले की शिक्षा की बढ़ेगी गुणवत्ता

जनपद में 53 डिग्री कॉलेजों का संचालन होता है। कुछ महाविद्यालय ऐसे हैं, जहां मानक पूरे नहीं है। वहां तक जाने का रास्ता तक पर्याप्त नहीं है। ऐसे कॉलेजों की मनमानी पर ब्रेक लग सकेगा। इसके अलावा कॉलेजों में प्रोफेसर की नियुक्ति होगी, साथ ही रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा।

कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनाने से शाहजहांपुर के इतिहास में एक नया अध्याय बनेगा। राजकीय विश्वविद्यालय बनने से पूरे जिले की शिक्षा की गुणवत्ता में इजाफा होगा। – स्वामी चिन्मयानंद, मुख्य अधिष्ठाता, मुमुक्षु आश्रम

स्वामी चिन्मयानंद, मुख्य अधिष्ठाता, मुमुक्षु आश्रम

स्वामी चिन्मयानंद, मुख्य अधिष्ठाता, मुमुक्षु आश्रम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button