Pilibhit News: शादी समारोह में महिला डांसरों को बुलवाकर लगवाए ठुमके, वीडियो वायरल

शादी समारोह में डांस करतीं महिला डांसर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के करेली थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान महिला डांसरों से ठुमके लगवाए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो को एक युवक ने पीलीभीत पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट भी किया है। हालांकि स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।
गांव घुघौरा में महिला डांसरों के फूहड़ डांस के वीडियो सामने आए हैं। बताया गया है कि गांव में मोहम्मद अली रिजवान के घर शादी समारोह था। इसमें बार डांसरों को बुलाया गया। देर रात तक डांस का कार्यक्रम पूरी रात कराया गया। आरोप है कि महिला डांसरों से फूहड़ डांस करवाया गया।
ये भी पढ़ें- Honey Trap: युवती की अश्लील हरकतों से सदमे में गई डॉक्टर की जान, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य
किसी ने महिला डांसरों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए। वीडियो वायरल होने के बाद भी अभी तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि इस मामले की किसी तरह की जानकारी नहीं है। जानकारी होने पर कार्रवाई की जाएगी।