Budaun News: अब 26 तक होगा राशन का निशुल्क वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:46 AM IST
बदायूं। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह अगस्त का निशुल्क खाद्यान्न वितरण 23 अगस्त से बढ़ाकर 26 अगस्त तक कर दिया गया है। इस अवधि में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित राशन वितरण किया जाएगा। खाद्य आयुक्त के निर्देश पर राशन वितरण की अवधि बढ़ाई गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि जनपद के ऐसे समस्त अंत्योदय एवं पीएचएच कार्डधारक जिनके द्वारा अगस्त का खाद्यान्न अभी तक प्राप्त नहीं किया गया है, वह अपने उचित दर विक्रेता से 26 अगस्त तक अंत्योदय राशनकार्ड पर 35 किलोग्राम खाद्यान्न (14 किलोग्राम गेहूं व 21 किलोग्राम चावल), पात्र गृहस्थी राशनकार्ड पर प्रति यूनिट पांच किलोग्राम खाद्यान्न (दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल) निशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर सकते है। संवाद