बदायूं

Budaun News: निजी बस में अधिक किराया वसूलने पर यात्रियों का हंगामा

Connect News 24

Uproar among passengers over charging more fare in private bus

उझानी में निजी बस के सामने अ​धिक किराया वसूली की ​शिकायत करते यात्री। संवाद

उझानी (बदायूं)। दिल्ली-बदायूं रोड पर निजी बस में परिवहन निगम की बसों से भी अधिक किराया वसूले जाने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। परिचालक वाजिब किराया लेने पर राजी नहीं हुआ तो मामला कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने अतिरिक्त किराया वापस कराके यात्रियों को शांत कराया। हालांकि डग्गामारी करने वाली बस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

मामला शनिवार तड़के करीब छह बजे का है। दिल्ली आनंद बिहार से सवारियां बैठाकर निजी बस बदायूं जा रही थी। यात्रियों में दातागंज निवासी अमन, रामवीर और रामादेवी, बदायूं के भीमसेन और राकेश के अलावा बिनावर के जीवन लाल, दर्शना देवी व शीला शामिल थीं। भीमसेन ने बताया कि निजी बस के परिचालक ने छह सौ रुपये प्रति यात्री किराया बताया था, लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक हो जाने पर कई लोग गैलरी में खड़े हो गए। इसके बाद परिचालक खड़े यात्रियों से छह सौ और सीटों पर बैठे यात्रियों से सात सौ रुपये लेने लगा।

मुजरिया-उझानी के बीच यात्रियों ने परिचालक से परिवहन निगम की बसों के बराबर किराया लेने का अनुरोध किया तो परिचालक भड़क गया। इस पर एक यात्री ने पुलिस को फोन कर दिया। बाइपास स्थित संजरपुर मोड़ पर पुलिस ने बस को रोक लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों में अधिकतर ने टिकट नहीं कटवाया था। जिन यात्रियों से अधिक रुपये वसूले गए थे, उन्हें परिचालक से अतिरिक्त रुपये वापस करा दिए। चूंकि उसी बस से यात्रियों को बदायूं तक जाना था, सो परिचालक को हिदायत देकर बस को छोड़ दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button