बदायूं
Budaun News: अरिल नदी इलाके में पुलिस ने बरत रही खासी सतर्कता
दबतोरी। अरिल नदी के इलाके में दिवाली और भैया दूज पर कोई आपराधिक वारदात न हो, इसके लिए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। कुछ स्थानों पर पुलिस पिकेट भी लगा दी है।
बिसौली कोतवाली की दबतोरी पुलिस चौकी के इंचार्ज कुलदीप सिंह शनिवार को फोर्स के साथ अरिल नदी क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। अरिल नदी इलाके में भैया दूज पर अक्सर राहगीरों को रोककर लूटपाट की घटनाएं होती रही हैं। लिहाजा अब पुलिस इस इलाके में त्योहार पर विशेष नजर रखती है। कई जगह पुलिस पिकेट लगाई गई है। यहां बरेली, रामपुर, संभल और मुरादाबाद जिले की सीमा लगती है।