Budaun News: रंगोली सजाओ में सर्जिकल स्पार्कलर टीम रही अव्वल

उझानी के एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल में रंगोली सजाते बच्चे। स्रोत- स्कूल प्रबंधन
उझानी। एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल में दीपावली पर रंगोली सजाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें सर्जिकल स्पार्कलर की टीम ने प्रथम स्थान पाया।टीम में सिया मथुरिया, सुरभि कश्यप, गुनगुन, अनुष्का, अंशिका, सुकृति, सौम्या मित्तल, स्वीटी शामिल रहीं। रिया यशी, गुनगुन, मानवी, दृष्टि और तमन्ना गौतम की टीम बम बोनांजा उप विजेता रही। प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने बच्चों को त्योहार का महत्व बताया। उन्होंने तेज आवाज वाले पटाखों का प्रयोग न करने की सलाह दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य विमल सिंह, काजल श्रीवास्तव, चारू शर्मा, काजल श्रीवास्तव, सुमन रानी, शिवी शर्मा, रीता यादव, आराधना वर्मा आदि मौजूद रहीं। संवाद