Budaun News: गांव कुढ़े में चेकिंग करने गई पावर कॉरपोरेशन की टीम पर हमला
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुढ़े में चेकिंग करने गई पावर कॉरपोरेशन की टीम पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने टीम के साथ अभद्रता कर उनको बंधक बनाने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है।
सोमवार को पावर कॉरपोरेशन की टीम गांव में पहुंची तो उन्होंने अवैध तरीके से डाली गईं कटिया काटने के साथ ही बकायदारों के कनेक्शन भी काटने शुरू कर दिए। इसी बात पर ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम को घेर लिया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। इसके बाद टीम को बंधक बनाने का प्रयास किया। किसी तरह से टीम ने भागकर अपने आपको बचाया। मामले की जानकारी पर अवर अभियंता विशाल वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।



