बदायूं

Budaun News: प्रदीप चतुर्वेदी अध्यक्ष तो शिवम बने मंत्री

Connect News 24

Pradeep Chaturvedi became the president and Shivam became the minister.

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के नव निवार्चित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। संवाद

बदायूं। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन बुधवार को हुआ। इसमें चुनाव अधिकारी चीफ फार्मासिस्ट बच्चा यादव व प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉ. रवींद्र सिंह राना की देखरेख में हुआ। इसमें प्रदीप चतुर्वेदी को अध्यक्ष व शिवम रस्तोगी को मंत्री चुना गया।

जिला अस्पताल में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर प्रदीप चतुर्वेदी और विनित गुप्ता उम्मीदवार थे। इसमें प्रदीप चतुर्वेदी को 68 मत मिले, जबकि विनित गुप्ता को महज 16 मत मिले। इसके आधार पर प्रदीप चतुर्वेदी को अध्यक्ष चुना गया।

वहीं जिला मंत्री पद के लिए शिवम रस्तोगी और प्रेमपाल शाक्य उम्मीदवार थे। इसमें शिवम को भी 68 मत मिले, जिसके आधार पर उनको जिलामंत्री चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर शाकिर अली, उपाध्यक्ष पद पर ज्ञानेंद्र , संयुक्त उपाध्यक्ष पद पर नबाबुल हसन, संगठन मंत्री इकबाल कादरी, कोषाध्यक्ष हरपाल मौर्य, ऑडिटर पद पर गौरव चाडंक निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर नए पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button