Budaun News: जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त एएनएम को सौंपे नियुक्ति पत्र
बदायूं। मिशन रोजगार के नवनियुक्त 154 एएनएम को जनप्रतिनिधियों ने डाइट स्थित ऑडिटोरियम में नियुक्ति पत्र सौंपे। वहीं डीएम मनोज कुमार ने बताया कि जिले में 154 नवनियुक्त एएनएम को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त एएनएम को बधाई दी।
सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि जिले में 435 एएनएम हैं। अब नवनियुक्त 154 एएनएम की नियुक्ति हो जाने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर ढंग से संचालित होंगी। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में नियुक्ति पत्र बांटे गए, जिसका लाइव प्रसारण सभी को दिखाया गया। इस मौके पर सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, सद विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, डॉ. कौशल, डॉ सुधा सोलंकी आदि मौजूद रहीं। संवाद