बदायूं

Budaun News: झोलाछाप ने चढ़ाया प्लास्टर, खुला तो तिरछी जुड़ी हड्डी

Connect News 24

Quack applied plaster, when opened the bone was attached at an angle.

जानकारी देते पीड़ित टिंकू। स्रोत स्वंय

उसहैत। कस्बा निवासी टिंकू ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि हाथ की टूटी हड्डी झोलाछाप ने गलत जोड़ दी। इससे उनका हाथ तिरछा हो गया है।

झोलाछाप ऑपरेशन से लेकर प्लास्टर तक का काम कर रहे हैं। टिंकू के मुताबिक, उसहैत-कटरा रोड पर एक झोलाछाप ने किराए की दुकान में अपना क्लीनिक खोला है। दो नवंबर को उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। उन्होंने क्लीनिक पर जाकर दिखाया तो झोलाछाप ने प्लास्टर चढ़ा दिया। समय पूरा होने पर प्लास्टर हटवाया तो पता चला कि हड्डी तिरछी जुड़ गई। सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button