बदायूं

Budaun News: बिजली बिल जमा करने के लिए रैली निकालकर किया जागरूक

Connect News 24

Raised awareness by taking out rally to pay electricity bill

सहसवान में विद्युत कर्मचारियों ने निकाली जागरुकता रैली। संवाद

सहसवान। शासन की ओर से एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। सोमवार को विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने नगर में रैली निकालकर लोगो को योजना का लाभ लेने और समय से बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक किया। विद्युत उपखंड अधिकारी अभिषेक ऋषि एवं अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में शहबाजपुर बिजली उपकेंद्र से जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर विशेष वर्मा, सिद्दीक अहमद, सुनील कुमार यादव, आजम हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।

बिल्सी। सोमवार को कस्बे के बिजल उपकेंद्र और गांव बांस बरौलिया में शिविर आयोजित किए गए। इनमें साढ़े नौ लाख रुपये की बकाया वसूली करने के साथ ही 85 लोगों के पंजीकरण किए गए। जेई दिनेश सिंह ने बकायेदारों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर राजेश कुमार, नासिर जमाल, अजय कुमार, पप्पू शाक्य, मंगलीराम, सोनू कश्यप, कुंवरपाल, राहुल कुमार, आकाश बाबू आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button