बदायूं

Budaun News: देव दीपावली पर जलाए 11 हजार दीप

Connect News 24

11 thousand lamps lit on Dev Diwali

देव दिवाली पर दियों से जगमगाता बिल्सी बालाजी दरबार। संवाद

बिल्सी। कार्तिक पूर्णिमा की शाम देवताओं के नाम दीप जलाए गए। आतिशबाजी भी की गई। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर आरती की गई। भक्तों ने अपने आराध्य देवों को भोग लगाया। लोगों ने घरों में मिट्टी के दीये जलाकर देव दिवाली पर विश्व कल्याण की कामना की।

एकादशी पर देवों के जागने के बाद देव दीपावाली उनके नाम से होती है। शास्त्रों और पुराणों में इस दीपावाली का विशेष महत्व बताया गया है। नगर में देव दीपावली पर 11 हजार दीये श्री बालाजी धाम के महंत मटरूमल शर्मा की ओर से बांटे गए। इन्हें दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों पर जलाया। गली मोहल्लों में भी देव दीपावली मनाई गई। सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में बजरंग बली, श्रीराम दरबार और अन्य देवी देवताओं के दरबार को दीपों से सजाया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button