बदायूं

Budaun News: टिकट बुकिंग हॉल तैयार, प्लेटफाॅर्म के उच्चीकरण का काम 70 फीसदी पूरा

Connect News 24

उझानी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे रेलवे स्टेशन परिसर के कायाकल्प ने रफ्तार पकड़ ली है। प्लेटफाॅर्म के उच्चीकरण का काम करीब 70 फीसदी पूरा हो चुका है। प्रवेश और निकास द्वार अंतिम चरण में हैं, तो बुकिंग हॉल भी तैयार हो गया है। प्लास्टर और रंग रोगन के बाद जल्द ही पूरा परिसर नये लुक में दिखेगा।

रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम करीब पांच महीना पहले शुरू हुआ है। योजना के तहत प्लेटफाॅर्म उच्चीकरण पर करीब एक करोड़ रुपये तो जीर्णोद्धार पर 3.60 करोड़ खर्च होने हैं। जीर्णोद्धार के तहत नये बुकिंग हॉल के अलावा प्रवेश और निकास द्वार, दूसरे छोर पर विभागीय कार्य को कक्ष, अत्याधुनिक टॉयलेट, पेयजल का स्टैंड पोस्ट, पार्किंग स्थल और पार्क आदि बनना हैं। पार्क में फब्बारे भी लगेंगे।

बाहरी दीवारों पर इलाके के ऐतिहासिक स्थलों की कलाकृतियां यात्रियों को लुभाएंगीं। पुराने मुख्य द्वार को बंद किया जाना है। नया निर्माण कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है। कक्ष और बुकिंग हॉल भी पिछले दिनों बनकर तैयार हो गया। निकास और प्रवेश के नाले पर स्लैब डाले जाने के बाद ग्रिल लगाने का काम शुरू हो चुका है।

प्लेटफाॅर्म के उच्चीकरण का कार्य करीब 70 फीसदी पूरा हो जाने के फर्श बनाने का काम अंतिम चरण में हैं। निर्माण कार्य में जुड़े ठेकेदार के कारिंदे बताते हैं कि निर्माण कार्य मार्च-24 तक पूरा हो जाएगा। स्टेशन परिसर में रंग-रोगन का काम भी नहीं बचेगा। इसके बाद यात्रियों को प्रवेश द्वार पर कदम रखते ही अत्याधुनिक सुविधा वाले परिसर का अहसास होगा।

स्टेशन परिसर से बेदखल किए दुकानदार

– रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास जलपान की सामग्री की दो खोखानुमा दुकानें करीब दो दशक थीं। कायाकल्प के काम ने रफ्तार पकड़ी तो दोनों खोखानुमा दुकानों को हटवा दिया गया। दुकानदारों में साहूकारा मोहल्ले के निवासी महेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे का वह बाकायदा किराये देते रहे हैं। कायाकल्प के बाद विभागीय स्तर से अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें किस स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल उनके सामने रोजी-रोटी का संकट बना हुआ है। उन्हें परिसर में खोखा रखने की अनुमति मिलनी चाहिए।

– उझानी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम निर्धारित समय में पूरा होगा। विभागीय अफसर और इंजीनियरों की टीम समय-समय पर मौका मुआयना कर उसकी गुणवत्ता पर भी गौर करती रहती है। – राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, इज्जतनगर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button