बदायूं

Budaun News: सुबह छाया रहा कोहरा, सूरज पर रहा बादलों का पहरा

Connect News 24

There was fog in the morning, clouds protected the sun

सोमवार को मौसम में छाया कोहरा। संवाद

बदायूं। सोमवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से छाए कोहरे और उसके बाद बादलों ने सूरज को अपने आगोश में ले लिया। इससे तापमान में गिरावट आ गई। शाम को ठंड बढ़ गई। मंगलवार और बुधवार को धूप खिलने का अनुमान है, हालांकि उसके बाद फिर बादल छाने के आसार हैं।

कुछ दिनों से मौसम बदलने के साथ सुबह और शाम की ठंड पड़ने लगी थी। हालांकि दोपहर की धूप लोगों को हल्की गर्मी का अहसास दिला रही थी लेकिन सोमवार को मौसम बदला-बदला दिखाई दिया। सुबह को कोहरा छाया रहा। लोग धूप निकलने का इंतजार कर रहे थे लेकिन धूप नहीं निकली। सुबह से ही बादल छाए रहे। बीच बीच में सूर्यदेव ने दर्शन दिए लेकिन बादल उन्हें जकड़े रहे, जिस कारण चटख धूप नहीं निकल पाई। इससे पूरे दिन सर्दी का एहसास बना रहा।

जो लोग अब तक दोपहर में गर्म कपड़े नहीं पहन रहे थे, उन्होंने भी गर्म कपड़े निकाल लिए। अब मंगलवार को धूप खिलने के आसार बन रहे हैं जो बुधवार को भी रहेंगे लेकिन इसके बाद मौसम फिर बदलने का अनुमान है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे तो वहीं एक दिसंबर को बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, अब मौसम में लगातार परिवर्तन दिखाई देगा। दिसंबर की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ होने का अंदेशा है। इसके बाद सर्दी में बढ़ोतरी होगी। तीन दिसंबर से फिर से धूप खिल सकती है।

एक सप्ताह का तापमान

27 नवंबर

अधिकतम-24.0

न्यूनतम-19.4


26 नवंबर

अधिकतम-26.9

न्यूनतम-18.2

25 नवंबर

अधिकतम-27.7

न्यूनतम-18.0


24 नवंबर

अधिकतम-26.9

न्यूनतम-16.6

23 नवंबर

अधिकतम-26.3

न्यूनतम-16.3

22 नवंबर

अधिकतम-26.8

न्यूनतम-16.2

21 नवंबर

अधिकतम-27.5

न्यूनतम-17.5

20 नवंबर

अधिकतम-27.9

न्यूनतम-18.3



Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button