बदायूं

Budaun News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

ससुराल वालों पर गर्भपात कराने की कोशिश का भी आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर बरेली निवासी ससुराल वालों ने गर्भवती महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि उसका गर्भपात कराने की कोशिश की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल पुख्ता निवासी पिंकी शर्मा की शादी करीब नौ महीने पहले अलीगढ़ के भांकरी निवासी प्रशांत से हुई थी। शादी के बाद प्रशांत और उसके परिजन बरेली में सिद्धार्थनगर इलाके में अंबिका आवास फेस-वन में रहने लगे। आरोप है कि शादी के बाद पति समेत सास-ससुर ने कार की मांग शुरू कर दी।

पिंकी को प्रताड़ित किया गया। ऐसे में विवाहिता पिंकी की ओर से पति प्रशांत, ससुर रामकिशन, सास बीना, देवर नवनीत और ननद प्रियंका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में पिंकी का आरोप है कि सास और ससुर के कहने पर पति ने उसका गर्भपात कराने की भी कोशिश की।

यही नहीं बीमार पड़ने पर पति उसे डॉक्टर की बजाय तांत्रिक के पास ले गया। इसके बाद करीब तीन महीना पहले पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि पांच सितंबर को पति प्रशांत पिपरौल आया। उसने पिंकी और उसके भाई किशन से मारपीट की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button