Budaun News: तमंचा दिखाकर लड़की से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में एक लड़की को तमंचा दिखाकर छेड़खानी का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने आरोपी सचिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पिता का आरोप है कि 31 अगस्त की रात उनकी पत्नी और बहन घर की छत पर सो रहे थे। दूसरी छत पर उनकी बेटी सो रही थी। रात को करीब एक बजे सचिन पीछे पेड़ पर चढ़कर उनकी छत पर तमंचा लेकर आ गया और उसने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब उसकी बेटी ने शोर मचाया तो परिवार वाले जाग गए। उनकी बेटी ने आरोपी के गले का धागा खींच लिया। जल्दबाजी में आरोपी उनकी छत से अपनी चप्पल भी नहीं ले जा सका। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। अब पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद