बदायूं

Budaun News: तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजा रहे दो मौलवियों पर रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

बदायूं। दातागंज कस्बे में अलग-अलग मस्जिद में तेज आवाज से लाउडस्पीकर बजा रहे दो मौलवियों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

बुधवार की देर शाम दातागंज पुलिस चेकिंग कर रही थी। दातागंज की मदीना मस्जिद के पास पुलिस पहुंची तो वहां तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया जा रहा था। पुलिस ने पता किया तो बताया गया कि मौलवी मोहम्मद राहत निवासी गांव जगतपुर थाना अलापुर यहां लाउडस्पीकर अक्सर तेज आवाज में बजाते हैं। पुलिस ने मौलवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

इसके अलावा दातागंज में ही मस्जिद हजरत अली मदरसा फैजाने गरीब नवास के पास से सूचना मिली कि मस्जिद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया जा रहा है। पुलिस ने वहां के मौलवी निजाकत अली निवासी ख्वाजा नगर दातागंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button