Budaun News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने में फौजी समेत तीन पर रिपोर्ट
बिसौली। बरेली जिले की एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में फौजी समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। युवती शुक्रवार शाम बिसौली कोतवाली पहुंची।
उसका कहना है कि बिसौली कस्बे के बुधबाजार निवासी सतेंद्र सेना में है। सतेंद्र से उसकी मुलाकात वर्ष 2019 में हुई थी। दोनों एक-दूसरे से मोबाइल पर बात करते थे। कई बार एक-दूसरे से मिले भी थे। इसी दौरान फौजी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बना लिए। जिससे वह गर्भवती हो गई। बाद में उसने गर्भपात करा दिया। कई दिन से वह फौजी से शादी करने के लिए कह रही थी लेकिन उसने शादी करने से मना कर दिया। इससे युवती आरोपी के घर आकर बैठ गई। शुक्रवार को उसने कोतवाली पहुंचकर फौजी, उसके पिता कुंवरपाल और भाई नेमपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। संवाद