बदायूं

Budaun News: तीन दिन से बिना बिजली के रह रहे प्रीति विहार के बांशिंदे

Connect News 24

Residents of Preeti Vihar have been living without electricity for three days

प्रमिला कटियार।

बदायूं। शहर की प्रीत विहार कॉलोनी में पिछले तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। कॉलोनी के लोग ऊर्जा निगम और प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। अब लोगों को किराये पर जनरेटर लेकर घरों में रोशनी करनी पड़ रही है और जरूरी काम निपटाए जा रहे हैं। हालांकि डीजल खर्च की वजह से ज्यादा देर तक जनरेटर का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा।

दातागंज तिराहे के पास और भाजपा कार्यालय के पीछे प्रीत विहार कॉलोनी के लोगों का इन दिनों जीना मुहाल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक घर के सामने केबल बॉक्स लगा था। वहीं से सभी घरों को बिजली आपूर्ति मिल रही थी, लेकिन तीन दिन पहले बिना सूचना के केबल बॉक्स हटवा दिया था। लेकिन बिजली आपूर्ति की दूसरी व्यवस्था नहीं की गई। यह घर भाजपा नेताओं के करीबी का बताया जा रहा है।

बुधवार को कॉलोनी के लोग इकट्ठे होकर पनबड़िया विद्युत उपकेंद्र पहुंचे थे। उन्होंने एसडीओ और जेई को समस्या बताई और प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत पर ऊर्जा निगम की टीम भी कॉलोनी पहुंची और जांचकर उसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दी। बताया कि जिस घर के सामने केबल बॉक्स लगा था। अब उसे वहां लगाने नहीं दे रहे हैं। इससे बिजली व्यवस्था ठप है।

लोगों ने बताया कि उन्होंने डीएम को भी शिकायती पत्र दिया है। लगातार तीन दिन बिजली न आने से अब कॉलोनी का हर व्यक्ति परेशान हो गया है। गर्मी में उनके घरों में पंखा, कूलर नहीं चल रहे हैं। उन्हें मोमबत्ती जलाकर गुजारा करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। अब लोगों ने अपने घरों पर जनरेटर लगा लिए हैं, लेकिन डीजल खर्च की वजह से उन्हें ज्यादा नहीं चलाया जा रहा है। बताया कि यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह ऊर्जा निगम या डीएम कार्यालय के सामने रात बिताएंगे।

दोपहर में पहुंचे एसई और एक्सईएन

बृहस्पतिवार दोपहर के समय अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार और अधिशासी अभियंता हरीश कुमार अपनी टीम के साथ प्रीत विहार कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी के लोगों से मामले की जानकारी जुटाई। लोगों ने बताया था कि पिछले तीन दिन से बिजली ठप है। इससे लोगों का बुरा हाल है। अधिकारियों ने टीम भेजकर बिजली ठीक कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

फोटो-9

तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है। हम परेशान हो रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत भी कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो पाई है। दोपहर के समय कुछ अधिकारी आए थे। वह जल्द बिजली चालू करने का आश्वासन देकर गए हैं।- सुधा शाक्य

फोटो-10

– गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। घरों में पंखा-कूलर तक नहीं चल रहे हैं, जिससे और ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों के घरों में अंधेरा है। शाम ढलते ही पूरी कॉलोनी अंधेरे में डूब जाती है। ऐसे में लोग कैसे अपना काम करें। – प्रमिला कटियार

फोटो-11

कॉलोनी के लोग बुधवार को शिकायत करने गए थे। जब काेई सुधार नहीं हुआ तो लोगों ने किराये पर जनरेटर मंगाने शुरू कर दिए हैं। अब हर कोई किराये का जनरेटर नहीं लगा सकता। ऐसे लोगों के घरों में अंधेरा पसरा पड़ा है। – विक्रम सिंह

फोटो-12

गर्मी में पंखा-कूलर न चलने से बच्चों की हालत खराब होने लगी है। कुछ के लाल दाने पड़ने लगे हैं। कब तक हाथ से पंखा झलें। ऊपर से बच्चों की पढ़ाई चौपट है। लोग ठीक से न खाना खा पा रहे हैं और न ही सो पा रहे हैं।- प्रमोद पटेल

आज हम अधीक्षण अभियंता के साथ कॉलोनी में गए थे। मामले की जानकारी की। कॉलोनी में जो व्यवस्था पहले चल रही थी। उसके अनुसार ही बिजली व्यवस्था चलेगी। उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके लिए टीम को लगाया गया है। जल्द ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। – हरीश कुमार, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।

प्रमिला कटियार।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button