बदायूं

Budaun News: सुरक्षा, यातायात के नियम व साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता जरूरी

Connect News 24

Awareness about security, traffic rules and cybercrime is necessary

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला के कार्यक्रम में बोलते एसपी सिटी

एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारियों ने सुझाए सुरक्षा के उपाय

– श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लगी पुलिस की पाठशाला

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। आज के समय में छात्र-छात्राओंं को जागरूक होना जरूरी है। ये जागरूकता अपनी सुरक्षा, यातायात के नियम, साइबर क्राइम आदि सभी बातों को लेकर होनी चाहिए। यह बात एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि अमर उजाला पुलिस की पाठशाला के माध्यम से छात्र-छात्राओं में जागरूकता फैलाने का जो काम कर रहा है, वह प्रशंसनीय है।

अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत यह आयोजन श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को किया गया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी ने कहा कि आज पुलिस को लेकर लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियां हैं कि वह उनकी दुश्मन है। यह गलत है। पुलिस जनता की मित्र ही नहीं बल्कि सेवक भी है। कहा कि पुलिस की पाठशाला के द्वारा नारी शक्ति, साइबर अपराध, यातायात नियमों के प्रति जो बच्चों में जागरूकता लाई जा रही है, वे अपने परिवार, परिचित और रिश्तेदारों तक इस संदेश को पहुंचाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सकें।

सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि उनके मोबाइल पर अगर कोई अंजान लिंक आता है या फिर अंजान मेसेज, फोन कॉल के जरिए उनसे ओटीपी मांगी जाती है तो वह उसे शेयर न करें। साइबर ठग नए-नए तरीके अपना कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में बच्चे खुद जागरूक हों और अपने परिजनों को भी जागरूक करें।

सीओ ट्रैफिक ने बताए यातायात के नियम

सीओ ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह ने बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे बढ़ने का कारण यातायात नियमों का पालन न करना ही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि 18 वर्ष की आयु से पहले वह वाहन न चलाएं। यह गैर कानूनी है। इसके अलावा ओवरस्पीड, ओवरटेक करते समय कट मारना भी हादसे का कारण बन जाता है।

महिला थाना प्रभारी ने पढ़ाया नारी शक्ति का पाठ

महिला थाना प्रभारी रेनू सिंह ने छात्राओं को नारी शक्ति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो छिपाएं नहीं, सीधे तौर पर इसका मुकाबला करें और अपने परिजनों को भी इसकी जानकारी दें। उन्होंने छात्राओं से विभिन्न हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए। इस मौके पर यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला के कार्यक्रम में बोलते एसपी सिटी

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला के कार्यक्रम में बोलते एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button