शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आक्रोश, लोगों ने घेरा थाना, भीड़ देख बुलानी पड़ी फोर्स

Connect News 24

outrage over the objectionable remarks on religion in Shahjahanpur

तिलहर थाने के बाहर जुटी भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर में सोशल मीडिया पर अमर्यादित धार्मिक टिप्पणी करने से मंगलवार रात एक वर्ग विशेष के लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर लिया। भीड़ बढ़ती देखकर आसपास के थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया। नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम के पति इमरान खान के समझाने के बाद भीड़ लौट गई।

तिलहर क्षेत्र के डभौरा गांव के किशोर ने दो दिन पहले धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया था। इसे लेकर मंगलवार रात करीब दस बजे लोगों का गुस्सा भड़क गया। बड़ी संख्या में लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सभी आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। भीड़ बढ़ती देखकर पूरे सर्किल के थानों की फोर्स बुला ली गई। नारेबाजी कर रहे लोगों का आक्रोश बढ़ता देखकर पुलिस ने तुरंत आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद सीओ प्रयांक जैन ने लोगों को आश्वस्त किया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी बात पर भीड़ वापस जाने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष हाजरा बेगम के पति इमरान खान को बुलाया गया। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। माइक पर आकर अनाउंस किया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तब करीब एक घंटे बाद लोग वापस हुए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button