शाहजहाँपुर
भाभी का नाम और देवरों की कारिस्तानी: सराफ के पास पहुंचे युवक, चेन गिरवी रख ली रकम, सच जान व्यापारी के उड़े होश

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा जयपाल में दो युवकों ने भाभी के जहर खाने के बाद रुपयों की जरूरत बताकर सराफा व्यापारी को चूना लगा दिया। युवकों ने दो सोने की चेन के बदले 105000 रुपये ले लिए। व्यापारी ने चेन चेक कराईं तो नकली निकलीं। तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।