Budaun News: करंट लगने से सफाई कर्मचारी की मौत
बिसौली (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी में करंट लगने से सफाई कर्मचारी ओमकार (40) की मौत हो गई।
परिवार वालों के मुताबिक ओमकार नगर पंचायत मुड़िया में सफाई कर्मचारी थे। वह मंगलवार को अपने घर में इनवर्टर ठीक कर रहे थे। तभी अचानक करंट लगने से बेहोश हो गए। यह देखकर उनका छोटा भाई उमेश आ गया। उसने डंडा मारकर सफाई कर्मचारी को छुड़ाया।
परिवार वाले उन्हें नजदीकी बिसौली के अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें चंदौसी और बाद में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। परिवार वालों का कहना है कि ओमकार 17 माह पहले ही अपने पिता की जगह पर लगे थे। संवाद