बदायूं

Budaun News: एसडीएम बिल्सी ने बजरफुट भरे दो और सरिया लदा एक ट्रक पकड़ा

Connect News 24

इस्लामनगर (बदायूं)। एसडीएम बिल्सी महीपाल सिंह ने रविवार को बजरफुट भरे दो ट्रक और सरिया लदा एक ट्रक पकड़ लिया।

वह रविवार दोपहर बाद बिसौली-बिल्सी तिराहे पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बजरफुट भरे दो ट्रक रोक लिए। दोनों ट्रक ओवरलोडेड थे। एसडीएम ने पुलिस को बुला लिया। इसी दौरान सरिया से लदा हुआ ट्रक भी पकड़ा गया। उसके लिए व्यापार कर विभाग की टीम को बुला लिया गया। फिलहाल तीनों ट्रकों को सीज कर दिया गया है। यह ट्रक कहां से आ रहे थे कहां जा रहे थे। अभी इसकी छानबीन चल रही है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button