बदायूं

Budaun News: होटल का सामान लेकर नौकर चंपत

Connect News 24

कांवड़ मेले में बरेली के व्यक्ति ने खोला था अस्थायी होटल

नौकर को जिम्मेदारी सौंप भंडारा करने गए, लौटे तो सिर्फ तंबू मिला

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। कछला में कांवड़ मेले के दौरान खुले अस्थायी होटल का सामान समेट कर नौकर भाग गया। मालिक तीन दिन पहले लहरा घाट पर भंडारा करने के गए थे, लौटे तो उन्हें तंबू के अलावा कोई सामान नहीं मिला।

बरेली जिले में विशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी हरिओम पुत्र कल्लूराम ने कछला में पुलिस चौकी के सामने पिछले महीने होटल खोला था। तीन दिन पहले होटल मालिक नौकर को जिम्मेदारी सौंप कासगंज जिले में लहराघाट पर भंडारा करने के लिए चले गए। रविवार सुबह लौटे तो उन्हें मौके पर तंबू के अलावा कुछ और नहीं मिला। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता लगा कि होटल का नौकर, बर्तन, मेज-कुर्सियों समेत सभी सामान समेट कर जा चुका है।

हरिओम ने कछला चौकी पर जाकर पुलिसकर्मियों को पूरे मामले की जानकारी दी। होटल मालिक ने पुलिस को यह भी बताया कि नौकर कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव का मूल निवासी है।

बाइक चोरी

पीलीभीत जिले में न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव जौनपुरी निवासी लालता प्रसाद दो दिन पहले यहां पहुंचे। बाइक उन्होंने पुल के पास खड़ी कर दी। गंगा स्नान कर लौटे तो बाइक नहीं मिली। पुलिस ने लालता प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button