Budaun News: मकान अपने नाम लिखवाकर पुत्र ने मां को मार डाला
सगे दिव्यांग भाई ने दंपती समेत तीन के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मकान अपने नाम लिखवाने के बाद पुत्र ने मां को मार डाला। पुलिस ने मूसाझाग थाना क्षेत्र के दिव्यांग प्रेमपाल की ओर से उसके भाई, पत्नी और साले के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम कथरा खगेई निवासी प्रेमपाल का कहना है कि उनकी 70 वर्षीय मां कैकेई देवी आवास विकास कॉलोनी में रहतीं थीं। पिता की मृत्यु के बाद मां को 15 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिल रही थी। उनका छोटा महिपाल आदर्श नगर में रहता है।
आरोप है कि वह चार जुलाई 2023 को महिपाल मां को रजिस्ट्री कार्यालय ले गया और अपनी पत्नी उर्मिला व साले उर्वेश को गवाह बनाकर मकान अपने नाम करा लिया। बाद में उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचा। उसने पूछा कि मां के गले पर निशान किस चीज का है। इस पर भाई ने बताया कि मां गिर गईं थीं, जिससे गले पर चोट आई है।
प्रेमपाल के अनुसार बाद में काफी विरोध के बाद भाई ने मां के शव का अंतिम संस्कार कर दिया, पोस्टमार्टम नही कराया। इस संबंध में प्रेमपाल ने न्यायालय में परिवाद दायर कराया, जिस पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।