Budaun News: गंगा में जलस्तर कम होने पर मिला महिला का शव

कछला घाट पर बालू में महिला का शव मिलने के बाद उसे गड्ढे में दफन कराते पुलिस कर्मी। संवाद
कछला गंगाघाट पर शनिवार पूर्वाह्न पुलिस ने शव दफनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी/ कछला। गंगा में जलस्तर कम होने पर शनिवार पूर्वाह्न एक बुजुर्ग महिला का शव बालू में फंसा मिला। पुरोहितों ने नजर पड़ते ही पुलिस को मौके पर बुला लिया। शव किसी जल प्रवाहित मृतका का होने का दावा करते हुए पुलिस ने बाद में उसे गड्ढे में दफन करा दिया।
गंगाघाट पर पुल के पास किसी श्रद्धालु की शव पर नजर पड़ी। इसके बाद आसपास के पुरोहित भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बालू हटाकर देखा तो शव बुजुर्ग महिला का था। शरीर पर कफन भी लिपटा था। इलाके के लोगों ने संभावना व्यक्त की कि जलस्तर कम होने पर शव बालू में फंसा रह गया।
शव देखने के लिए घाट पर लोगों की भीड़ लग गई। एसएसआई मनोज कुमार ने भी इलाके के लोगों से जानकारी की। बाद में पुलिस कर्मियों ने घाट के पास ही गड्ढा खोदवाकर शव का दफन करा दिया। बता दें कि जलप्रवाह किए गए कई शव पहले भी मिल चुके हैं।