Budaun News: विद्यार्थियों ने दिया ओजोन संरक्षण का संदेश

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में पोस्टर बनाकर ओजोन संरक्षण का संदेश देते बच्चे। संवाद
बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से ओजोन परत पर होने वाले विपरीत प्रभावों को कम करने तथा ओजोन परत के संरक्षण का संदेश दिया।
डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि पृथ्वी पर हो रहे जलवायु परिवर्तन व बढ़ती वैश्विक गर्मी से बचने के लिए ओजोन परत की सुरक्षा आवश्यक है। इस मौके पर एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, सीके शर्मा, मोहिनी सिंह, परमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन विनय राघव ने किया।
रोहान स्थित ओम नमः शिवाय डाॅ. वीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि ओजोन परत हमारी पृथ्वी के समताप मंडल में एक आवरण की तरह हमें घेरे हुए हैं जो कि सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से होने वाली हानि से सभी मनुष्यों व प्राणियों का बचाव करती है। ओजोन परत को बचाने के लिए चित्रों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने संदेश दिया। इस मौके पर प्रीति कश्यप, सुनील कुमार सिंह, रजत सक्सेना, पूनम पटेल, मुस्कान चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद