बदायूं

Budaun News: कहां कितने सीसीटीवी कैमरे लगे, दस दिन में बताएं

Connect News 24

Where and how many CCTV cameras are installed, tell in ten days

कलक्ट्रेट ​स्थित सभागार में हुई सीसीटीवी कैमरे लगाने संबंधी बैठक। सूचना विभाग

बदायूं। सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र के वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, स्कूल, कॉलेज, आबकारी दुकानों, अस्पतालों आदि में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों से उनके क्षेत्र में लगे कैमरे और कहां पर लगाए जाने हैं आदि की जानकारी आगामी 10 दिन में मुहैया कराने के लिए कहा है।

सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में सेफ सिटी परियोजना के संबंध में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम प्रशासन /प्रभारी स्थानीय नगर निकाय वीके सिंह ने कहा कि महिलाओं व छात्राओं के मन में सुरक्षा की भावना विकसित हो, इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि विश्वविद्यालय, निजी व सार्वजनिक कॉलेज, स्कूल, कोचिंग संस्थान, ट्यूशन सेंटर, परिषदीय विद्यालय, इंटरमीडिएट व डिग्री कॉलेज आदि में अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

इसके अलावा जिले की सभी 365 आबकारी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे उसके प्रवेश व निकास द्वारा तथा सार्वजनिक स्थान पर लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, शॉपिंग मॉल सेंटर, सिनेमा हॉल, प्रदर्शनी स्थल के साथ सांस्कृतिक व धार्मिक स्थलों पर स्थापित कैमरे को योजना के अंतर्गत आईटीएमएस (इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) से कनेक्ट कराया जाएगा।

एसपी सिटी एके श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से 6055 कैमरे लगाए गए हैं और वह जोन में दूसरे स्थान पर हैं। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने सहयोग का आश्वासन दिया। नगर मजिस्ट्रेट रामजी लाल, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन, जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button