Budaun News: कासगंज के रनवीर ने लिया देहदान का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:33 AM IST
बदायूं। जिला कासगंज के गांव घबरा निवासी रनवीर सिंह ने सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में संकल्प पत्र भरकर अपनी देहदान की घोषणा की। वह अपनी पत्नी के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
एनाटॉमी (शरीर रचना विज्ञान) विभाग के एचओडी डॉ. मुकत्याज हुसैन और लैब टेक्नीशियन ने उनका पंजीकरण कराया गया। साथ ही संकल्प पत्र भी भरवाया गया। इसके बाद में प्रधानाचार्य डॉ. एनसी प्रजापति ने रनवीर सिंह को देहदान के संकल्प का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एनाटॉमी विभाग के डॉ. मुकेश बंसल, डॉ. अर्जित गंगवार, डॉ. अंशिका, डॉ. अरुण, पुष्पेंद्र, टिंकू, अशोक आदि मौजूद रहे। संवाद