बदायूं

Budaun News: लखनपुरा के प्रधान की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या, हमलावर ने घर में घुसकर की वारदात

Connect News 24

Village head murdered with sharp weapon in Badaun

प्रधान के घर के बाहर पुलिस फोर्स और ग्रामीणों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लखनपुरा में बृहस्पतिवार रात 60 वर्षीय ग्राम प्रधान शिवचरण लोधी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गई। वह घर में सो रहे थे। शुक्रवार सुबह परिवार वालों ने उनका लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा देखा तो कोहराम मच गया। 

परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, सीओ सुनील कुमार और बाद में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर गहनता से ्छानबीन की। मौके से कुल्हाड़ी बरामद हुई है। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: आईजी दफ्तर के पास मुनीम से 8.5 लाख रुपये लूटे, मुठभेड़ में बदमाश घायल, तीन पुलिसकर्मी निलंबित


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button