बदायूं

Budaun News: गंगाघाट से शिवभक्तों की तीन बाइक चोरी

Connect News 24

उझानी। कछला गंगाघाट पर रविवार को तीन शिवभक्तों की बाइक चोरी हो गईं। बदायूं में मीराजी चौकी इलाके के निवासी संतोष कश्यप गंगा स्नान के लिए बाइक से घाट पर पहुंचे। स्नान कर लौटे तो घाट के पास से कोई उनकी बाइक चोरी कर ले गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लखनपुर निवासी प्रमोद कुमार की बाइक भी चोरी हो गई। प्रमोद ने बाइक पुल के पास खड़ी कर दी थी। इसके अलावा राजस्थान में भरतपुर जिले के रूदावल निवासी दीवान सिंह के बाइक चोरी से भी पुलिस को अवगत कराया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button